परिषदीय बच्चों को ज्ञान का पिटारा बांटेगी एजुकेट गर्ल्स

परिषदीय बच्चों को ज्ञान का पिटारा बांटेगी एजुकेट गर्ल्स

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में, बेसिक शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स ने 11 सितम्बर 2025 से एक साल के लिए गैर-वित्तीय समझौता किया है। इसके तहत कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को रेमेडियल लर्निंग किट के माध्यम से शिक्षण...

Oct 25, 2025 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज। परिषदीय स्कूल के बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स के बीच 11 सितम्बर 2025 से एक साल के लिए गैर-वित्तीय समझौता हुआ है। इसके तहत संस्था की ओर से कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को ज्ञान का पिटारा टूल्स (रेमेडियल लर्निंग किट) के माध्यम से अंग्रेजी, हिंदी, गणित विषय में शिक्षण के लिए कार्य पुस्तिका एवं सामग्रियां उपलब्ध करायी जाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका एवं उच्च प्राथमिक वि‌द्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के जीवन कौशल के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। कक्षा छह से आठ तक की रेमेडियल लर्निंग के लिए पायलट किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूल न आने वाले एवं ड्रॉपआउट बालक-बालिकाओं के विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव में सहयोग प्रदान करने के साथ कुल 14,613 वि‌द्यालयों में एसएमसी एवं एसएसी चार्ट वितरित किए जाएंगे। संस्था की ओर से विशेष शिक्षकों और सामान्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए समूह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सहायक तकनीक, समावेशी शिक्षा और डिजिटल शिक्षण के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वि‌द्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के क्षमता संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बीएसए देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संस्था की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित किए जा रहे ट्रेनर, मेंटर व फील्ड स्टाफ से बैठक भी कर ली जाए, जिससे उनकी योग्यता का ऑकलन किया जा सके।