नए शिक्षा अधिकारियों का किया सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजउत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक का सम्मान किया। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रादेशिक, मंडलीय और जनपदीय पदाधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राम निवास गौतम, संयोजक राज नारायण, उपाध्यक्ष प्रेम सागर सहित अनेक शिक्षक नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


