कर्मचारी संघ चुनाव के लिए आज पांच बजे तक मतदान
शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। मतदान चार दिसंबर को प्रयागराज व पांच दिसंबर को लखनऊ में होगा। पहले दिन चार लोगों ने नामांकन किया है। तीन कर्मचारियों ने...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 21 Nov 2023 05:47 AM
ऐप पर पढ़ें
प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार शाम पांच बजे तक होगा। बुधवार को अनन्तिम सूची जारी होगी, 23 को पांच बजे तक नाम वापसी के बाद छह बजे अंतिम सूची प्रकाशित होगी। मतदान चार दिसंबर को प्रयागराज व पांच दिसंबर को लखनऊ में होगा। छह दिसंबर को सुबह दस बजे से प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय परिसर में मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित होगा। पहले दिन चार लोगों ने नामांकन किया है। तीन कर्मचारियों ने कार्यकारिणी सदस्य और एक ने संयुक्त मंत्री पद के लिए पर्चा दाखिल किया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
