ईसीसी के 12 छात्रों को आईआईटी-जैम में सफलता
प्रयागराज के इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने IIT-JAM 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की। छात्र सुशील कुमार ने 255वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की। मुख्य अतिथि प्रो. विनीता जॉन ने सभी सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के रसायन विज्ञान विभाग ने बीएससी छठवें सेमेस्टर के उन 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया जिन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी-जैम 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की ओर से मास्टर (एमएससी, इंटीग्रेटेड पीएचडी) और अन्य पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 255वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र सुशील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। मुख्य अतिथि और कॉलेज की रजिस्ट्रार प्रो. विनीता जॉन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक भदौरिया, संचालन डॉ. अभिनव लाल व डॉ. शिखी सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रो. जस्टिन मसीह ने सफल छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. यूबी सिंह, प्रो. आशुतोष शुक्ला, प्रो. संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


