Prayagraj News: पूजा पंडालों में पहुंची मां दुर्गा, प्राण प्रतिष्ठा 16 अक्तूबर को

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: शहर के दर्जनभर दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र की पंचमी पर तैयारियां शुरू हुईं और मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शुक्रवार को बंगाली रीति-रिवाजों से घट स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव आरंभ होगा। टैगोर टाउन और करेली में आनंद मेले लगे, जबकि कीडगंज में प्रतिमा स्थापना के बाद शतचंडी पाठ किया गया।

Prayagraj News: पूजा पंडालों में पहुंची मां दुर्गा, प्राण प्रतिष्ठा 16 अक्तूबर को

Prayagraj News: शहर के दर्जनभर पूजा पंडालों में बारवारियों की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां नवरात्र की पंचमी तिथि पर शुरू कर दी गई। कर्नलगंज, टैगोर टाउन, दरभंगा, अशोक नगर, बाई का बाग, नेतानगर, कटघर, एलनगंज व शास्त्रीनगर सहित अन्य पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां लाई गई। षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को मां भगवती का आह्वान, अधिवास (घट स्थापना) व मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से महोत्सव का प्रारंभ होगा। कर्नलगंज इंटर कॉलेज के परिसर में टैगोर टाउन बारवारी बंगाली वेशभूषा में पहुंचे समाज के लोगों के बीच आनंद मेले का आयोजन हुआ। पंडाल में 10 से अधिक बंगाली व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे।

इसी तरह जीटीबी नगर करेली बारवारी के पंडाल में अध्यक्ष प्रदीप कुमार दत्ता व महासचिव रजत घोष की अगुवाई में आनंद मेले का आयोजन किया गया। कृष्णानगर कीडगंज के पंडाल में मूर्ति रखने के बाद शतचंडी पाठ किया गया।कर्नलगंज बारवारी के पदाधिकारियों ने मां भगवती की मूर्ति पंडाल में रखी। देर शाम मां दुर्गा की भुजाओं में शंख, गदा, तलवार, चक्र व त्रिशूल और आभूषण पहनाए गए। कर्नलगंज बारवारी के अध्यक्ष शंकर चटर्जी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पंडालों में विधिविधान से बंगाली रीतिरिवाजों से पुरोहितों की अगुवाई में घट स्थापना की जाएगी। शाम को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: पूजा पंडालों में पहुंची मां दुर्गा, प्राण प्रतिष्ठा 16 अक्तूबर को