Durga Puja Festival in Prayagraj Victoria Memorial Theme Unveiled टैगोर टाउन में दिखेगा विक्टोरिया मेमोरियल जैसा नजारा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDurga Puja Festival in Prayagraj Victoria Memorial Theme Unveiled

टैगोर टाउन में दिखेगा विक्टोरिया मेमोरियल जैसा नजारा

Prayagraj News - प्रयागराज में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के मैदान पर विक्टोरिया मेमोरियल की थीम पर 84वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। पंडाल की लंबाई सौ फीट और ऊंचाई चौड़ाई 60-60 फीट होगी। इसमें मां दुर्गा की 10 फीट की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 11 Sep 2025 11:37 AM
share Share
Follow Us on
टैगोर टाउन में दिखेगा विक्टोरिया मेमोरियल जैसा नजारा

प्रयागराज। कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल जैसा नजारा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के मैदान पर दिखाई देगा। इसको भव्य बनाने के लिए टैगोर टाउन बारवारी दुर्गा पूजा समिति तैयारियों में जुटी है। इसीलिए समिति ने अपने 84वां दुर्गा पूजा महोत्सव के पंडाल की थीम विक्टोरिया मेमोरियल रखी है। जिसके लिए सौ फीट लंबाई का पंडाल बनवाया जा रहा है। इतना ही नहीं पंडाल की ऊंचाई और उसकी चौड़ाई 60- 60 फीट है। इसे कोलकाता से आए नियमित अंतराल पर यहां आकर बीस-बीस कारीगरों से तैयार कराया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दस अगस्त से की गई थी। प्लाइवुड से पंडाल की शटरिंग कराई जा रही है।

पंडाल तैयार होने पर उसकी पेंटिंग कराई जाएगी। समिति के कोषाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि पिछले दो वर्षों के महोत्सव में पंडाल की थीम बद्रीनाथ व बाबा केदारनाथ रखी गई थी। इस बार कुछ अलग करने का निर्णय समिति के अध्यक्ष अरुण देव व अन्य पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया था। तब विक्टोरिया मेमोरियल थीम रखी गई। पंडाल का निर्माण 25 सितंबर तक हो जाएगा। इस बार पंडाल में मां दुर्गा की दस फीट की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, सरस्वती मां व कार्तिकेय की प्रतिमा भी विराजमान की जाएगी। सभी के आभूषण व अस्त्र-शस्त्र कोलकाता से मंगवाए गए हैं। षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव के दौरान नवमी तिथि को आयोजित होने वाली डांडिया नाइट्स का आकर्षण भी होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।