सिविल लाइंस के पंडाल में नौका में विराजमान होंगी मां दुर्गा
Prayagraj News - प्रयागराज में सिविल लाइंस दुर्गा पूजा समिति अपने 43वें महोत्सव के लिए नौका के आकार का पंडाल बना रही है। यह पंडाल 45 फीट लंबा और 40 फीट ऊँचा होगा। इस बार महोत्सव महिला सशक्तीकरण को समर्पित है, जिसमें...
प्रयागराज। सिविल लाइंस दुर्गा पूजा समिति अपने 43वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्यता देने में जुटी है। समिति की ओर से प्रयाग संगीत समिति के परिसर में नौका के आकार का पंडाल बनवाया जा रहा है। जिसकी लंबाई 45 फीट व ऊंचाई 40 फीट है। कोलकाता से आए कारीगर 25 सितंबर तक इसे तैयार करके समिति को सौंप देंगे। नौका पंडाल में मां दुर्गा को विराजमान किया जाएगा। समिति ने इस बार का महोत्सव महिला सशक्तीकरण को समर्पित किया है। इसके अंतर्गत 27 सितंबर को इंडियन आइडल-2025 की गायिका मयूरी साहा की संगीत संध्या का आकर्षण होंगी तो षष्ठी तिथि पूजा समिति की 51 महिलाएं मां दुर्गा की पूजा करेंगी।
जिसके लिए ड्रेस कोड गुलाबी साड़ी है। समिति के सहायक सचिव असीम घोष रॉय ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन महिलाएं आयोजन का प्रतिनिधित्व करेंगी। सप्तमी की पूजा के लिए प्रयागराज में पहली बार महिला ढाकी समूह द्वारा ढाक और धुनुची नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. अमिताव घोष ने बताया कि जनमानस को कुछ अलग तरीके का पंडाल दिखाने के उद्देश्य से नौका बनवाई जा रही है। अष्टमी तिथि पर 10 से 18 वर्ष आयु के लड़के-लड़कियों के लिए धुनुची नृत्य प्रतियोगिता नौका पंडाल में कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




