Prayagraj News: शास्त्री नगर के पंडाल में बन रहा बाबा नीम करौली का मंदिर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में, शास्त्री नगर दुर्गा पूजा कमेटी ने अपने 51वें वर्ष के महोत्सव को बाबा नीम करौली को समर्पित करने का निर्णय लिया है। 60 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बाबा नीम करौली और हनुमानजी की मूर्तियां रहेंगी। मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।

शास्त्री नगर के पंडाल में बन रहा बाबा नीम करौली का मंदिर
शास्त्री नगर के पंडाल में बन रहा बाबा नीम करौली का मंदिर

Prayagraj News: प्रयागराज। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिकॉर्ड सफलता के बाद शास्त्री नगर दुर्गा पूजा कमेटी ने अपने 51वें वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव को बाब नीम करौली के नाम समर्पित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कमेटी के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ‘पियूष’, महासचिव प्रतीक सोनी व कोषाध्यक्ष संजीव प्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में शास्त्री नगर स्थित पार्क में थीम ‘कैंची धाम’ की तर्ज पर पंडाल तैयार करवाया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 60 फीट व चौड़ाई 45 फीट है। जिसका निर्माण कोलकाता से आए 20 कारीगर पांच सितंबर से कर रहे हैं। 14 अक्तूबर तक पंडाल पूरी तरह से मंदिर का आकार ले लेगा।

खास बात है कि पंडाल में प्रवेश करते ही बाबा की कुटिया दिखाई देगी, जिसमें बाबा नीम करौली की मूर्ति रखी जाएगी और साथ ही हनुमानजी की मूर्ति भी रहेगी। इसे इस तरह से प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई जैसे बाबा तपस्या व ध्यान की मुद्रा में जनमानस को दिखेंगे।कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि जो भक्त कैंची धाम जाने में असमर्थ हैं, उन्हें पंडाल में भव्यता के साथ बाबा का दर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। बाबा के मंदिर के सामने मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसे मप्र से मंगवाया गया है। मां की मूर्ति 13 अक्तूबर तक आ जाएगी। मां के अस्त्र-शस्त्र व आभूषण कोलकाता से मंगवाए गए हैं। मां की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पंडाल परिसर में 16 अक्तूबर को किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: शास्त्री नगर के पंडाल में बन रहा बाबा नीम करौली का मंदिर