Durga Puja 2023 Spectacular Banke Bihari Temple Theme at Prayagraj प्रीतमनगर में दिखेगा बांके बिहारी मंदिर, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDurga Puja 2023 Spectacular Banke Bihari Temple Theme at Prayagraj

प्रीतमनगर में दिखेगा बांके बिहारी मंदिर

Prayagraj News - प्रयागराज के प्रीतमनगर दुर्गा पूजा पार्क में इस साल वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। पंडाल का निर्माण 14 अगस्त से शुरू हुआ है और यह 24 सितंबर तक पूरा होगा। नवरात्रि के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 17 Sep 2025 12:06 PM
share Share
Follow Us on
प्रीतमनगर में दिखेगा बांके बिहारी मंदिर

प्रयागराज। प्रीतमनगर दुर्गा पूजा पार्क में इस बार जनमानस को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का नजारा दिखेगा। पिछले वर्ष तेजस विमान की थीम पर हुए महोत्सव के समापन के एक महीने के भीतर ही दुर्गा पूजा समिति के मुख्य सचिव देवाशीष मजूमदार, अध्यक्ष अनूप चटर्जी व कोषाध्यक्ष अमित घोष ने महोत्सव के 40वें वर्ष की थीम बांके बिहारी मंदिर रखने का निर्णय लिया था। पार्क में चौदह अगस्त से कोलकाता से आए बीस कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पंडाल की लंबाई 115 फीट, चौड़ाई 76 फीट व उसकी ऊंचाई 70 फीट है। पंडाल का निर्माण कार्य 24 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

पंडाल की आंतरिक साजसज्जा वृंदावन के मंदिर की तर्ज पर सुनील बरुआ की टीम कर रही है। पंडाल का ढांचा तैयार किया जा चुका है। पूजा पंडाल में नवरात्र की पंचमी तिथि को मातृ शक्तियों की ओर से आनंद मेला व पूजा का कार्यक्रम होगा। मुख्य सचिव ने बताया कि वर्ष 2023 में चंद्रयान तीन और वर्ष 2024 में तेजस विमान जैसी थीम पर पंडाल बनवाया गया था। इस वर्ष जनमानस को वृंदावन के मंदिर की भव्यता का एहसास कराने का प्रयास किया जा रहा है। षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा दस फीट की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद मातृ शक्तियों की अगुवाई में महिषासुर मर्दिनी का मंचन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।