तकनीक आधारित स्टार्टअप ही युवाओं का भविष्य: डॉ. पीयूष सिंह
Prayagraj News - प्रयागराज में ईसीसी के बायोफिजिक्स सेंटर में 'इंडस्ट्री कनेक्ट' कार्यक्रम में डॉ. पीयूष सिंह ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विचार और उत्पाद स्पष्ट होना चाहिए और शुरुआती लागत कम रखनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित किया और तकनीक आधारित स्टार्टअप पर ध्यान देने की सलाह दी।

प्रयागराज। ईसीसी के बायोफिजिक्स सेंटर में आयोजित ‘इंडस्ट्री कनेक्ट’ कार्यक्रम में जेनेरस ग्रुप के सीईओ डॉ. पीयूष सिंह ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप के लिए विचार और उत्पाद स्पष्ट होना चाहिए तथा शुरुआती लागत कम रखनी चाहिए, जिससे आर्थिक सहयोग आसानी से मिल सके। डॉ. पीयूष ने कहा कि भविष्य में स्टार्टअप ही भारत की युवा शक्ति को बड़े स्तर पर रोजगार देंगे, इसलिए देश को सर्विस आधारित मॉडल से आगे बढ़कर तकनीक आधारित स्टार्टअप पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित किया और अपनी उद्यम यात्रा से प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


