Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDr Kashi Prasad Jaiswal s 145th Birth Anniversary Celebrated at Arya Kanya Degree College
हर क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहरा रही युवा शक्ति : डॉ. रजनी

हर क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहरा रही युवा शक्ति : डॉ. रजनी

संक्षेप:

Prayagraj News - आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 145वीं जयंती पर व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रजनी तिवारी ने बेटियों की सफलता की सराहना की। पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि डॉ. जायसवाल ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई दिशा दी।

Nov 27, 2025 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज और जायसवाल बुद्धिजीवी परिषद की ओर से गुरुवार को डिग्री कॉलेज के सभागार में इतिहासकार व भाषाविद् डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 145वीं जंयती पर व्याख्यान और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. रजनी तिवारी ने कहा कि देश की युवा शक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। बेटियों ने अभी हाल में क्रिकेट विश्वकप जीत कर नाम रोशन किया है। शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की यात्रा कर अदम्य साहस का परिचय दिया है। सरकार बेटियां को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेटियां संकल्प से सिद्धि को प्राप्त करेंगी। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महापुरुषों का इतिहास व्यक्ति नहीं युग का इतिहास है। देश की सांस्कृतिक, दार्शनिक और पुरातात्विक विरासत को समृद्ध करने में डॉ. केपी जायसवाल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र पश्चिमी सभ्यता से आयातित नहीं है। बल्कि इसका प्रचलन प्राचीन काल से है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। उन्होंने काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर चेयर स्थापित करने का सुझाव दिया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल यदि आज जीवित होते तो वे इतिहास, परंपरा और कानून के जानकार होने के कारण संविधान के शीर्ष पुरुष माने जाते। क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी व अन्य विभूतियों को शॉल और मेडल भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन प्रो. अर्चना पाठक, आरआर गुप्ता और संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। उप-प्राचार्य प्रो. इभा सिरोठिया, डॉ. सुधा सिंह प्रो. अंजू श्रीवास्तव, प्रो. नीलांजना जैन, डॉ. श्याम कांत, डॉ. अमित, डॉ. मुदिता, डॉ. नाजनीन, डॉ. चित्रा, डॉ. सोनमती, प्रो. मंजुला जायसवाल, डॉ. हरीश चंद्र जायसवाल, कमलेंद्र जायसवाल, डॉ. शशि जायसवाल, प्रो. दीपक सिंह, शिव शंकर दीक्षित मौजूद रहे।