हाई रिटर्न का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी
Prayagraj News - सिविल लाइंस क्षेत्र के एक चिकित्सक ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी का सामना किया। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने एक युवती से शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद ट्रेडिंग में निवेश किया, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो संभव नहीं हुआ।
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से केरल निवासी महेश कुमार शहर के एक अस्पताल में चिकित्सक हैं। उनकी पहचान वर्ष 2025 में एक युवती से वेबसाइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी।
बातचीत के दौरान युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। युवती के कहने पर डॉक्टर ने मार्च 2025 को एक वेबसाइट पर ट्रेडिंग शुरू की। बाद में दूसरे लिंक के माध्यम से ट्रेडिंग कराई गई। युवती टेलीग्राम पर “बाय वैल्यू” और “सेल वैल्यू” भेजकर करेंसी और गोल्ड में निवेश कराने को कहती थी। उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से कुल 23 बार में अलग-अलग खातों में धनराशि ट्रांसफर की। कुल ₹1,00,31,269 रुपये निवेश किए, लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी संभव नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



