Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDM Suspends Revenue Officials for Neglecting Public Issues During Solution Day
तीन लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षण निलंबित, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

तीन लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षण निलंबित, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

संक्षेप:

Prayagraj News - फूलपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीन लेखपालों और एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया। 311 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर समाधान किया गया।...

Sat, 18 Oct 2025 07:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

आमजन की समस्या को अनसुनी करने की आदत कर्मचारियों को भारी पड़ी। शनिवार को फूलपुर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीन लेखपालों व एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। जबकि एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस दौरान उन्होंने सभी से कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने लेखपालों वीरेंद्र पटेल, एकराम उल्ला, आनंद सिंह व राजस्व निरीक्षक नंदलाल को निलंबित करने व राजस्व निरीक्षक जितेंद्र मिश्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 311 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग की 199, विकास विभाग की 20, पुलिस विभाग 46, समाज कल्याण विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की एक, चकबंदी की दो, विद्युत विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित 32 शिकायतें मिलीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग के अफसरों को शनिवार को निस्तारित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस दौरान एडीएम नजूल संजय पांडेय, एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद, डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। पांच महिलाओं की गोदभराई और पांच बच्चों का कराया अन्नप्राशन बाबूगंज। जिलाधिकारी ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के बाद महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत पांच महिलाओं की गोदभराई एवं पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया।