स्कूलों में शौचालय बनाने में बहरिया-कोरांव पीछे

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में डीएम ने आकांक्षीय विकासखंड के तहत लड़कियों के स्कूलों में शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की। बहरिया में 76% और कोरांव में 60% प्रगति हुई। डीएम ने शेष कार्य 14 अप्रैल से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को भी टीकाकरण में संतृप्ति के लिए निर्देशित किया गया।

स्कूलों में शौचालय बनाने में बहरिया-कोरांव पीछे
प्रयागराज। आकांक्षीय ब्लॉक बहरिया और कोरांव में लड़कियों के स्कूलों में शौचालय ठीक नहीं हैं। डीएम ने नीति आयोग भारत सरकार की ओर आकांक्षात्मक विकासखंड के तहत चिह्नित छह सूचकांक के शत प्रतिशत संतृप्तिकरण की समीक्षा की तो यह जानकारी मिली। अफसरों ने बताया कि बहरिया में लक्ष्य के सापेक्ष 76 तो कोरांव में 60 फीसदी की प्रगति हुई है। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर कर डीपीआरओ को 14 अप्रैल से पहले शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के पशु टीकाकरण के सूचकांक को भी शतप्रतिशत संतृप्त करने के निर्देश दिए। विकासखंड मांडा में भी सभी सूचकांकों को शत प्रतिशत संतृप्त करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीवीओ डॉ. एसएन यादव, डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।