Prayagraj News: चकमार्ग पर कब्जा हटाने में लापरवाही, लेखपाल के निलंबन के निर्देश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हंडिया तहसील में जनसुनवाई के दौरान अवैध कब्जे का मामला गंभीरता से लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि चकमार्ग पर कब्जा होने से ग्रामीणों को समस्या आ रही है। डीएम ने संबंधित लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। केसों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।

Prayagraj News: चकमार्ग पर कब्जा हटाने में लापरवाही, लेखपाल के निलंबन के निर्देश

Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में बुधवार को हंडिया तहसील से चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मामला पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और कब्जा हटाने का आदेश होने के बावजूद अब तक चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित लेखपाल संतोष कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता बृजेश कुमार ने बताया कि चकमार्ग पर कब्जा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने छह बार जनसुनवाई में आवेदन किया।

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चकमार्ग से तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए।जनसुनवाई में जमीन संबंधी विवाद, तालाबों पर अतिक्रमण, पैमाइश और राजस्व अभिलेखों से जुड़े कई मामले भी सामने आए। उन्होंने सभी प्रकरणों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम प्रशासन उपमा पांडेय, एसडीएम प्रेरणा गौतम, डीसी वीबीजीरामजी गुलाब चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर प्रभावी कार्रवाई कर सुनिश्चित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।