इरादतगंज हवाई पट्टिका की जमीन से हटेगा कब्जा
Prayagraj News - घूरपुर के इरादतगंज में करोड़ों रुपये की हवाई पट्टिका पर अवैध कब्जा हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिकायत के बाद तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जो मौके पर जांच कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश देगी। जगह-जगह ईंट भट्ठे और अवैध निर्माण की स्थिति गंभीर है।

घूरपुर के इरादतगंज की करोड़ों रुपये की हवाई पट्टिका पर अब कब्जा किया जा रहा है। शिकायत डीएम के पास आते ही उन्होने तीन सदस्यीय समिति गठित कर इसे हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। घूरपुर के इरादतगंज में हवाई पट्टिका है। 63 एकड़ जमीन पर फैली हवाई पट्टिका पर कुछ समय पहले एक सभा हुई थी, जिसके बाद यहां पर कब्जा हुआ। तमाम जगह अवैध ईंट भट्ठे बना दिए गए। पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने यहां की शिकायत आई तो उन्होंने ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय को जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। कुछ भट्ठों को हटाया गया, लेकिन हवाई पट्टिका पर अभी भी कब्जा है।
जगह-जगह पर ईंट पड़ी हैं। कई स्थानों पर लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है। शिकायत के बाद डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय व पुलिस विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस जमीन पर अवैध कब्जे की पूरी रिपोर्ट दें और इसे हटाया जाए। जिसके बाद अफसरों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


