राजस्व के पुराने वादों को तत्काल निपटाएं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राजस्व मामलों की बढ़ती पेंडेंसी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच साल से अधिक समय से लंबित मामलों की सूची बनाकर पहले उनका निस्तारण करें, फिर तीन साल से अधिक समय से रुके मामलों का निस्तारण किया जाए।

प्रयागराज। जिले के राजस्व के लंबित मामलों के बढ़ने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच साल से अधिक समय से लंबित मामलों की एक सूची बनाएं। सबसे पहले इन मामलों को निस्तारित करें। इसके बाद तीन साल से अधिक लंबित मामलों का निस्तारण कराएं। जिससे पेंडेंसी कम हो सके। डीएम ने प्रत्येक एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया है कि वो निस्तारण की अपनी पाक्षिक रिपोर्ट उनके सामने रखें, जिससे समय रहते ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाए। साथ ही लगातार समस्या आने वाले मामलों पर अलग से निर्णय लिया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


