हर ब्लॉक में 10-10 अन्नपूर्णा भवन के लिए दिलाएं जमीन
Prayagraj News - प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खाद्य एवं रसद विभाग की बैठक में अन्नपूर्णा भवनों की जानकारी ली। 28 अन्नपूर्णा गृहों में से 20 का काम जल्द पूरा होगा। मनरेगा बजट से 68 भवनों में से 34 पर निर्माण शुरू हो गया है। प्रत्येक ब्लॉक में 10 अन्नपूर्णा भवनों के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति) की बैठक में अन्नपूर्णा भवनों की जानकारी ली। बताया गया कि विभागीय बजट से 28 अन्नपूर्णा गृह बनने थे, जिसमें से 20 का काम जल्द पूरा होगा। मनरेगा बजट से निर्मित होने वाले 68 अन्नपूर्णा भवनों में से 34 पर निर्माण शुरू हो गया है जिसे अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश डीएम ने दिया।मनरेगा बजट से बनने वाले बचे 34 भवनों को शुरू कराने के लिए बीडीओ को कहा गया है। डीएम ने चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश एसडीएम व बीडीओ को दिए हैं।
निलंबित चल रही शहर की नौ उचित दर दुकान व ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त चल रही 32 उचित दर दुकानों की समीक्षा की। निलम्बित उचित दर दुकानों के सम्बन्ध में सम्बन्धित एसडीएम को 15 दिन में निर्णय लेने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ हर्षिका सिंह, एडीएम सीएस विजय शर्मा, डीएसओ सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


