स्कूलों में पार्क कराएं वाहन, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्कूलों के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से होने वाले जाम पर सख्त निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों को अपने पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़ा करने का आदेश दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों में पार्क कराएं वाहन, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीएम

बच्चों को स्कूल छोड़ते और वहां से लाते वक्त स्कूलों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों से लगने वाले जाम पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त निर्देश दिया है। कहा है कि सभी विद्यालय अपने पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़ा कराएं, अगर कोई वाहन सड़क पर खड़ा पाया गया और इससे जाम लगा तो कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से स्कूलों के खुलने के बाद बाहर सड़क पर जाम लग रहा है। बड़े स्कूलों के बाहर सड़क पर चार पहिया वाहनों के साथ ही वैन, टेंपो, बस खड़ी कर दी जाती हैं। इससे जाम लग रहा है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि विद्यालय की निर्धारित पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाए।

जिससे बच्चे सुरक्षित उतरें और सुरक्षित बैठें। बच्चों की सुरक्षा का मामला है, ऐसे में विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य व्यक्तिगत रूप से इसके लिए जिम्मेदार होंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।