10 को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, चार पर होगी विभागीय कार्रवाई
Prayagraj News - प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 50 मामलों की जांच की। 17 अफसरों की रिपोर्ट के अनुसार 15 शिकायतें असंतोषजनक रही। डीएम ने चार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की और 10 को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 50 मामलों की रैंडम आधार पर जांच कराई। 17 जिला स्तरीय अफसरों ने जो रिपोर्ट दी, उसके आधार पर 15 शिकायतों का निस्तारण असंतोषजनक रहा। जिस पर डीएम ने चार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की और 10 को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। फूलपुर के राजस्व निरीक्षक हरिशचंद्र गौतम, समर सिंह, उप खंड प्रथम बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी अमन सिंह, उप खंड अवर अभियंता कनईपुर संजीव कुमार, राजस्व निरीक्षक शेष कुमार, लेखपाल रितेश कुमार केसरवानी, आरती गुप्ता, जगदीश कुमार लेखपाल, आंचल तिवारी, उप खंड अवर अभियंता कनईपुर संजीव कुमार राय को सरसरी तौर पर आख्या देने के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
जबकि असंतोषजनक आख्या देने पर लेखपाल रमेश कुमार यादव, पंकज कुमार, विष्णुकांत मिश्र व उप निरीक्षक फूलपुर विक्रांत तिवारी पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


