Prayagraj News: 119 शिकायतों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 119 शिकायतें आईं, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। डीएम ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

119 शिकायतों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण
119 शिकायतों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा की मौजूदगी में कुल 119 शिकायतें आईं, जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेजकर जल्द ही निस्तारित कर उसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इस दौरान डीएम ने तीन महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

शिकायतों का निस्तारण

डीएम ने कहा कि शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न करने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। वरासत और अवैध कब्जों के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जलालपुर घोसी की कमला देवी ने अपनी भूमि पर जो उनके अभिलेखों में उनके पति के नाम दर्ज है, पर अनुज कुमार सिंह व उनके सहयोगियों के कब्जे का आरोप लगाया। डीएम ने उक्त प्रकरण पर एसडीएम सदर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

प्राप्त शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 54, पुलिस विभाग 23, नगर निगम-21 अन्य विभागों की 21 शिकायतें थी। इस दौरान सीडीओ हर्षिका सिंह, सीएमओ एके तिवारी, डीडीओ जीपी कुशवाहा, पीडी भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦संपूर्ण समाधान दिवस में कितनी शिकायतें आईं?−
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 119 शिकायतें आईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: 119 शिकायतों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण