दूसरे चरण के पहले राउंड में डीएलएड की 18932 सीटें आवंटित
Prayagraj News - प्रयागराज में डीएलएड प्रशिक्षण 2025 के लिए दूसरे चरण के पहले राउंड में 18932 सीटें आवंटित की गई हैं। पहले चरण में 36396 सीटें दी गई थीं। अब सभी अभ्यर्थियों को 12 फरवरी तक कॉलेज का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। दूसरे चरण का प्रवेश 11 से 21 फरवरी तक होगा और प्रशिक्षण 24 फरवरी से शुरू होगा।

प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के पहले राउंड में 18932 सीटें आवंटित की गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को सीट आवंटन जारी किया गया। पहले चरण में 36396 सीटें आवंटित की गई थीं। दूसरे चरण के पहले राउंड तक डायट की 6831 और निजी कॉलेजों की 48497 कुल 55328 सीटें आवंटित हो चुकी हैं। अब 12 फरवरी तक एक से 124230 तक रैंक के सभी अभ्यर्थी (सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर देने के बाद आरक्षित श्रेणी ओबीसी, एससी, एसटी, विशेष आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को अनारक्षित सीटों पर परिवर्तित करते हुए) से कॉलेज का विकल्प लिया जाएगा।
दूसरे चरण का प्रवेश 11 से 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक होगा। प्रशिक्षण संस्थानों को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट /लॉक करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। 24 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 और 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटें हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


