रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्रियों में हाहाकार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में दीवाली के दौरान यात्रियों को भारी भीड़ और ट्रेन लेट होने का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों ने हेल्पलाइन पर शिकायत की। कई स्पेशल...

Delay in special trains increased the problem

दीवाली पर घर पहुंचने की हड़बड़ी में यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई। एक ओर जहां भीड़ ने सफर को मुश्किल बना दिया, वहीं दूसरी ओर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को घंटों तक प्लेटफार्मों पर भटकाया। नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंचने वाली रूटीन की ट्रेनों में भयंकर भीड़ के कारण यात्रियों ने एक्स और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर मदद मांगी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन दोनों जगह यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।

प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भयंकर भीड़ रही। वहीं दिल्ली, मुंबई और बिहार रूट की कई स्पेशल ट्रेनें तय समय से घंटों विलंब से पहुंच रही है। गाड़ी संख्या 09570 बरौनी राजकोट स्पेशल 15 घंटे 20 मिनट, 04152 लोकमान्य तिलक कानपुर स्पेशल 13 घंटे 10 मिनट, 15484 सिक्किम महानंदा 8 घंटे 50 मिनट, 01482 दानापुर पुणे 6 घंटे 30 मिनट, जबकि 03257 दानापुर आनंद विहार 2 घंटे 30 मिनट देर से प्रयागराज पहुंची।

इस देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। इससे पहले रविवार सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर समेत अन्य ट्रेनों से पहुंचे यात्रियों ने ट्रेन से उतरने के बाद राहत की सांस ली। रेलवे प्रशासन ने जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी है और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर निगरानी रख रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।