Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDistrict Magistrate Manish Kumar Verma Reviews Voter List Special Revision
विदेश में रहने वाले मतदाताओं से करें संपर्क, भराएं फॉर्म ‘छह क’

विदेश में रहने वाले मतदाताओं से करें संपर्क, भराएं फॉर्म ‘छह क’

संक्षेप:

Prayagraj News - जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विदेश में पढ़ाई कर रहे मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल किए जाएं। इसके अलावा, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई। जिले में डिजिटाइजेशन प्रक्रिया 91.37% पूरी हो चुकी है।

Dec 08, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जो मतदाता पढ़ने के लिए विदेश गए हैं, उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल हो सकता है। ऐसे लोगों से संपर्क करें, उनके परिजनों से मुलाकात करें और उन्होंने विदेश की नागरिकता नहीं ली है, 18 साल से अधिक आयु है और पासपोर्ट में भारत का नागरिक लिखा है तो उनका फॉर्म छह क भरवाया जा सकता है। क्योंकि ऐसे लोग पढ़ाई के बाद प्रयागराज में आएंगे। उनके नाम छूट न जाएं। अगर किसी के घर वाले स्पष्ट कर रहे हैं कि वो स्थायी तौर पर विदेश चले गए हैं तो बात अलग है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही सभी ईआरओ महाभियान चलाएं। कार्य नौ दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्टेªट भारती मीना आदि मौजूद रहे। राजनीतिक दल करें सहयोग इसके बाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 91.37 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं, उनका विवरण भी दें। उन्होंने कहा कि कोई मतदाता न छूटे, इसलिए राजनीतिक दल अपने बीएलए से सहयोग लें। 91.37 फीसदी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी जिले में डिजिटाइजेशन 91.37 फीसदी हो चुका है। विधानसभा की बात की जाए तो कोरांव 99.11 फीसदी, बारा में 98.82 फीसदी, सोरांव में 96.69 फीसदी, प्रतापपुर में 95.41 फीसदी, मेजा 93.62 फीसदी, फाफामऊ में 93.58, फूलपुर में 93.02 फीसदी, हंडिया में 91.41 फीसदी, करछना में 90.32 फीसदी, इलाहाबाद उत्तर में 88.27 फीसदी, इलाहाबाद दक्षिण में 80.40 फीसदी, इलाहाबाद पश्चिम में 80.18 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है।