Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDistrict Magistrate Ensures Clean Water Supply in Meeting
सीवर-पेयजल लाइन पास तो पानी का पाइप हो ऊपर: डीएम

सीवर-पेयजल लाइन पास तो पानी का पाइप हो ऊपर: डीएम

संक्षेप:

Prayagraj News - जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बैठक की। उन्होंने दूषित जल की शिकायतों की जांच कराने और पाइपलाइन की खराबी को दूर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि हर नागरिक को पीने योग्य पानी मिले।

Jan 13, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बैठक की। डीएम ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से पूछा कि अगर किसी जगह पर छह महीने से दूषित जल आ रहा है तो उसकी जांच क्यों नहीं कराई गई। ऐसी शिकायतों की सूची बनवाएं और गहन जांच कराएं। समस्या को दूर करने के लिए पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त कराएं। उन्होंने सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन पास होने पर पानी का पाइप ऊपर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर बार-बार फीडबैक लें। यह सुनिश्चित करें कि आम नागरिकों को पीने योग्य पानी मिलना ही चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर कोई पाइप लाइन खराब है तो उसे तत्काल बदलें। संकरी गलियों में जहां पेयजल की पाइप लाइन सीवर लाइन के पास हो ऐसे स्थानों पर, पेयजल की पाइपलाइन को ऊपर रखा जाना सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त व सीएमओ को मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट और सरकारी चिकित्सालयों व सीएससी, पीएससी में कहीं पर यदि कोई भी दूषित जल से होने वाले संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति आए तो सूचना नगर निगम, जलकल से साझा करने के निर्देश दिए। जिससे उस क्षेत्र के पेयजल की जांच की जा सके। अफसरों से कहा कि पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर उनके क्षेत्र में जलापूर्ति से शिकायतों और पाइपलाइन के खराबी वाले स्थानों की सूची प्राप्त कर प्राथमिकता पर उन्हें सही कराएं। उन्होंने सीडीओ हर्षिका सिंह को ग्रामीण क्षेत्रों व एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को नगर पंचायतों में सभी को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा।