सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ऋण देगी डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक
Prayagraj News - डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अप्रैल से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराएगा। इच्छुक व्यक्ति नजदीकी शाखा में खाता खोलकर योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना स्थायी रूप से संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अप्रैल से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। बैंक पांच किलोवाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराएगा। बैंककर्मियों के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति नजदीकी शाखा में खाता खुलवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। सहकारिता विभाग की गाइडलाइन जारी होने के बाद यह योजना लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि योजना स्थायी रूप से संचालित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर लाभ दिया जाएगा। बैंक का उद्देश्य सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित कर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



