निरीक्षण में मिली 40 छात्राएं, निदेशक ने कहा प्रवेश अभियान चलाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने महिला सेवा सदन महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कॉलेज में 60 छात्राओं में से केवल 40 छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित थीं। निदेशक ने प्राचार्या को निर्देशित किया कि छात्राओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव और कॉलेज चलो अभियान चलाएं।

निरीक्षण में मिली 40 छात्राएं, निदेशक ने कहा प्रवेश अभियान चलाएं

प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने शुक्रवार को महिला सेवा सदन महाविद्यालय बैरहना का औचक निरीक्षण किया। दोपहर एक बजे महाविद्यालय में निरीक्षण को पहुंचे निदेशक को एकमात्र संचालित बीए पाठ्यक्रम में कुल पंजीकृत 60 छात्राओं में से 40 छात्राएं शिक्षाशास्त्र एवं संगीत गायन की प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित मिलीं। प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला, तीन शिक्षिकाओं समेत सात तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उपस्थित मिले। पंजीकृत छात्राओं की संख्या बेहद कम मिलने पर निदेशक ने प्राचार्या एवं उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं से आसपास के इंटर कालेजों से अधिकाधिक संख्या में छात्राओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।प्राचार्या

को यह भी निर्देशित किया कि मई के प्रथम सप्ताह में सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को साथ लेकर प्रवेशित छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव मनाने एवं स्कूल चलो अभियान के तर्ज पर कॉलेज चलो अभियान भी चलाएं। साथ ही शिक्षा में नवीन तकनीकी का प्रयोग करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं सहशिक्षण गतिविधियां संचालित करने के भी निर्देश दिए। कॉलेज के कक्षा कक्षों में पर्याप्त सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।