होली से पहले महिलाओं को दी जाएगी पेंशन
Prayagraj News - प्रयागराज में महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने निराश्रित पेंशन पा रही महिलाओं को होली से पहले चौथी किस्त जारी करने का निर्णय लिया है। इस बार 1,02,160 महिलाओं को 30,64,80,000 रुपये पेंशन के तौर पर सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे। यह चालू वित्तीय वर्ष की अंतिम किस्त है।

प्रयागराज। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से निराश्रित पेंशन पा रही महिलाओं को होली से पहले ही चौथी किस्त जारी कर दी जाएगी। जिससे त्योहार पर उन्हें परेशानी न हो। इसके लिए शासन ने निर्देश दे दिया है। जिले में एक लाख दो हजार 160 महिलाओं को निराश्रित पेंशन दी जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष की ये आखिरी किस्त होगी। विभाग की ओर से पेंशन तीन महीनों के चक्र के पूरे होने पर दी जाती है। इसके पूर्व रक्षा बंधन और दीपावली के अवसर पर त्योहारों के पहले किस्त दी गई थी। जिला प्रबोशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि सभी लाभार्थियों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है।
ऐसे में होली के पहले कुल 1,02,160 महिलाओं को 30,64,80,000 रुपये पेंशन के तौर पर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



