डिजि...हटिया-आनंद विहार, नई दिल्ली-भुवनेश्वर देरी से चलेंगी
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला-गाजियाबाद रेलखंड के छिपियाना बुजुर्ग और दादरी के बीच...
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला-गाजियाबाद रेलखंड के छिपियाना बुजुर्ग और दादरी के बीच चौथी लाइन के लिए रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक हो रहा है। इसी वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनें नियंत्रित कर चलाईं जाएंगी। चार मई को विलंब से आने वाली ट्रेनें 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली, 12817 हटिया-आनंद विहार, 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12398 नई दिल्ली-गया, 12368 आनंद विहार ट.-भागलपुर एक्सप्रेस। छह मई को विलंब से आने वाली ट्रेनों में 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल, 12274 नई दिल्ली-हावड़ा, 12398 नई दिल्ली-गया, 12368 आनंद विहार ट.-भागलपुर एक्सप्रेस, 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली , 12815 पुरी-नई दिल्ली, 12561 जयनगर-नई दिल्ली।
