Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDhruv Shankar Tiwari s Dhurandhar Film Gains Popularity Mukesh Chhabra Discusses Success
फिल्म ‘धुरंधर’ मेरे बीस वर्ष के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: मुकेश छाबड़ा

फिल्म ‘धुरंधर’ मेरे बीस वर्ष के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: मुकेश छाबड़ा

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'धुरंधर' की लोकप्रियता बढ़ रही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। फिल्म के प्रशंसा के साथ-साथ कई नई फिल्में भी आने वाली हैं। मुकेश ने प्रयागराज की मशहूर चाट और कचौड़ी का भी आनंद लिया।

Dec 22, 2025 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, ध्रुव शंकर तिवारी सिनेमाघरों में हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘धुरंधर’ लोकप्रियता के चरम पर पहुंचती दिख रही है। इस समय अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म का नाम दर्शकों की जुबान पर है और फिल्म देखने के बाद तारीफ का पुल बांधा जा रहा है। इसके कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय बज्म-ए-विरासत में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को विरासत के समापन अवसर पर ‘हिन्दुस्तान’ से खास बातचीत की। बात शुरू हुई फिल्म धुरंधर की सफलता पर, जिस पर मुकेश ने कहा कि मैंने बीस वर्ष पहले ‘रंग दे बसंती’ फिल्म से बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस समय से लेकर अब तक दंगल, छिछोरे, तमाशा, काई पो चे, लव सव दे चिकन खुराना व गैंग्स ऑफ वासेपुर सहित दर्जनों फिल्म में कास्टिंग डायरेक्टर रहा। इन फिल्मों ने पहचान तो दिलाई लेकिन धुरंधर की लोकप्रियता मेरे फिल्मी जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रशंसकों से अनगिनत तारीफ मिल रही है और देश-दुनिया में इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। यही मेरे जीवन की खुशी है। मुकेश ने बताया कि वर्ष 2026 में आधा दर्जन से अधिक फिल्में आ रही हैं। जिसमें अनुराग सिंह निर्देशित केसरी, बार्डर पार्ट टू तथा है जवानी तो इश्क होना है। नेतराम की कचौड़ी और पंडित जी का मशहूर चाट चखी बीस दिसंबर को मुकेश प्रयागराज पहुंचे थे। उस दिन विरासत के एक सत्र में उन्होंने अभिनेता जयदीप अहलावत से विशेष बातचीत की तो शुक्रवार की सुबह प्रयागराज की मशहूर नेतराम की कचौड़ी खाई और उसके बाद उन्होंने इंडियन प्रेस चौराहे पर स्थित पंडित जी की चाट की दुकान पर जाकर चाट भी खाई। उन्होंने बताया कि प्रयागराज पहली बार आया हूं। खाने का शौकीन हूं तो निकल पड़ा मशहूर चीजें खाने के लिए। सोमवार को विश्व प्रसिद्ध संगम देखने जाऊंगा और डुबकी भी लगाना है। उन्होंने बताया कि यह बहुत प्यारा शहर है और साहित्य, कला व संस्कृति का गढ़ है। लोकनाथ की गलियों में घूमे अनुभव सिन्हा प्रख्यात निर्देशक अनुभव सिन्हा का भी इस शहर से पुराना रिश्ता रहा है। वे भी विरासत के एक सत्र में शामिल होने आए थे तो अपने पुराने दिनों की याद को ताजा किया। अनुभव, लोकनाथ की गलियों में घूमे और कचौड़ी व राजाराम की लस्सी का स्वाद भी चखा।