Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDhanteras Boosts Automobile Sales in Prayagraj Luxury Cars in High Demand
धनतेरस पर लगी गाड़ियों की लाइन, झूंसी में बिकी लैंड क्रूजर

धनतेरस पर लगी गाड़ियों की लाइन, झूंसी में बिकी लैंड क्रूजर

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। डिमांड इतनी रही कि ग्राहक शनिवार को गाड़ी बुक तो कर रहे थे, लेकिन घर नहीं ले जा सके। विभिन्न शोरूमों में...

Sun, 19 Oct 2025 10:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार के दिन धनतेरस होने के कारण कई ग्राहकों ने बुकिंग तो कराई, लेकिन नया मेहमान अपने घर नहीं ले गए। जिले में छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों की खूब बिक्री हुई। हैरानी की बात यह थी कि मांग ज्यादा होने पर कई लग्जरी गाड़ियों की सप्लाई नहीं हो सकी। झूंसी स्थित टोयोटा शोरूम के मैनेजर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस पर्व पर एक ग्राहक ने लैंड क्रूजर खरीदी। इसकी कीमत सवा दो करोड़ से शुरू है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ढाई करोड़ की गाड़ी खरीदने के बाद ग्राहक इसे रविवार को अपने घर ले जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को ज्यादा गाड़ियों की बिक्री नहीं हुई। सिर्फ दो ही ग्राहक अपनी गाड़ी ले गए, जबकि रविवार के लिए 22 लग्जरी गाड़ियां पहले से बुक हैं। इनोवा के टॉप मॉडल की मांग इतनी ज्यादा है कि उसकी सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं, मारुति के लीडर सरस्वती मोटर्स के जीएम जलज चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ियों की ज्यादा बिक्री हुई थी, 60 कारें बिकी थीं, जबकि शनिवार को सिर्फ 40 गाड़ियां निकलीं। अब रविवार के लिए भी ग्राहकों ने अपनी बुकिंग कर रखी है।

टाटा शोरूम के टीम लीडर प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को 40 गाड़ियां बिकीं। धनतेरस शनिवार होने के कारण कुछ ग्राहक गाड़ी नहीं ले गए, केवल 30 गाड़ियों की बिक्री हुई है। यूनाइटेड महिंद्रा शोरूम के जीएम अजय मालवीय ने बताया कि स्कॉर्पियो के टॉप मॉडल की मांग इतनी ज्यादा थी कि शनिवार को उसे पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि निजी वाहनों के साथ कमर्शियल वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। 17 कारें तो 32 कमर्शियल वाहन लोगों ने खरीदें। वहीं, 32 लाख की ई-कार एक्सईवी 9ई भी लोगों को खूब पसंद आई है।