जो मांगा था, वो पूरा किया..हे छठी मइया तोहरा धन्यवाद
Prayagraj News - प्रयागराज में छठ पूजा के दौरान, मनोरथ शर्मा ने 18 वर्ष पहले मां गंगा से संतान की मुराद मांगी थी, जो पूरी हुई। उन्होंने अपने बेटे के साथ संगम तट पर पूजा की। अन्य भक्तों ने भी अपनी मनोकामनाएं पूरी होने...
प्रयागराज। 18 वर्ष पहले बिहार के गोपालगंज जिले से दिल्ली जाते वक्त मनोरथ शर्मा ने छठी मइया का ध्यान लगाकर मां गंगा से अपने कुल को आगे बढ़ाने के लिए संतान होने की मुराद मांगी थी। मइया की ऐसी कृपा रही कि उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। कंपनी के कार्यों में व्यस्तता की वजह से दिल्ली में ही छठ पूजा किया करते थे। लेकिन प्रयागराज में मांगी मुराद को पूरा करने के लिए गुरुवार को वह रीवा एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ बेटा सिद्धांत शर्मा को लेकर भी आएं। संगम तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और मइया का आभार जताया। बताया कि मइया में आस्था है और उनका आशीर्वाद लेने और बच्चों को उनका आशीष दिलाने के लिए प्रयागराज आया हूं। वहीं ममता यादव व सुमन यादव ने दो वर्ष पहले छठ पूजा के दौरान प्रयागराज में एक आशियाना होने की कामना छठी मइया से की थी। मइया की कृपा से उनका मुराद पूरी हुई तो उन्होंने संगम पहुंचकर ‘कोसी भरी। इसी तरह सुभाष चंद्र कुशवाहा वर्षों से शहर में किराएदार के रूप में रहे। उन्होंने मइया से शहर में अपना आशियाना होने की मुराद मांगी थी। इस वर्ष मनोकामना पूरी होने पर वे अपनी पत्नी सीमा कुशवाहा के साथ पूजा करने पहुंचे और तट पर विधि-विधान से कोसी भरा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।