Prayagraj News: केशव प्रसाद मौर्य ने महंत यमुना पुरी से लिया आशीर्वाद
Prayagraj News: प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वार्ड 89 दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी का दौरा किया। उन्होंने गुरु कपिल मुनि महाराज का पूजन किया और क्षेत्रीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान संत-महात्माओं के साथ जलपान किया और कुछ समय बिताया।
Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वार्ड 89 दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुरु कपिल मुनि महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद क्षेत्रीय भाजपा पार्षद एवं जोन-4 की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने अखाड़े के श्रीमहंत यमुना पुरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं के साथ जलपान भी किया और अखाड़े में कुछ समय बिताया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सिंटू मिश्रा, राजू शुक्ला, तीर्थराज पाण्डेय ‘बच्चा भैया’, पूर्व पार्षद राजेश निषाद, पूर्व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व पार्षद एवं प्राचार्य शिवांगी मिश्रा, मुख्य कर अधिकारी संजय मंगाई, भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला, मुकेश शुक्ला, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, दिलीप मिश्रा, पवन यादव, गोलू चौरसिया, सुभाष वैश्य, भरत निषाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और संत-महात्मा मौजूद रहे।


