उपमुख्यमंत्री ने अनुदेशकों को बांटे 17 हजार रुपये के चेक
रविवार को जिला पंचायत सभागार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 23 अनुदेशकों को 17 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। नए वित्तीय वर्ष से अनुदेशकों को यह मानदेय मिलेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया और मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी हुआ।
अंशकालिक अनुदेशकों के लिए रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 23 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल महीने से अनुदेशकों को 17 हजार प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। साथ ही कैशलेश चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गयी है। डिप्टी सीएम ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, प्राचार्य डायट राजेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


