ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजनागपंचमी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया रुद्राभिषेक

नागपंचमी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया रुद्राभिषेक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज के तमाम धार्मिक स्थलों में पहुंचे। उन्होंने बाघम्बरी मठ स्थित बाबा बालगिरी की ओर से लगभग 300...

नागपंचमी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया रुद्राभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 14 Aug 2021 05:21 AM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज के तमाम धार्मिक स्थलों में पहुंचे। उन्होंने बाघम्बरी मठ स्थित बाबा बालगिरी की ओर से लगभग 300 साल पूर्व स्थापित शिवलिंग का अभिषेक किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने पूजन-अर्चन कराया। डिप्टी सीएम ने लोक कल्याण की भावना को लेकर महंत नरेंद्र गिरी को व महंत नरेंद्र गिरी ने उप मुख्यमंत्री को तिलक लगाया। इस दौरान तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने वहीं पर प्रसाद भी ग्रहण किया।

उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनकामेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। स्वामी धरानंद ब्रह्मचारी और आचार्यों के सानिध्य में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिविधान से अभिषेक कर दुग्ध, दूब, मदार पुष्प, अक्षत, बेलपत्र आदि अर्पित किया। बर्फ से निर्मित भगवान महादेव के शिवलिंग का भक्तों के साथ दर्शन किया। शिव व नागदेव की स्‍तुति से भक्तिमय माहौल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें