Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDense Fog Disrupts Train and Flight Services in Prayagraj
हमसफर पौने आठ घंटे लेट, प्रयागराज एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची

हमसफर पौने आठ घंटे लेट, प्रयागराज एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची

संक्षेप:

Prayagraj News - घने कोहरे के कारण बुधवार को प्रयागराज में रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस करीब सात घंटे और हमसफर एक्सप्रेस पौने आठ घंटे लेट रही। वंदे भारत ट्रेनों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही।

Dec 31, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

घने कोहरे का असर बुधवार को भी रेल और हवाई यातायात पर दिखा। नई दिल्ली रूट की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से प्रयागराज पहुंचीं, वहीं फ्लाइट यात्रियों को भी उड़ानों में विलंब का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार को करीब सात घंटे की देरी से पहुंची। जबकि हमसफर एक्सप्रेस की हालत और खराब रही और वह पौने आठ घंटे लेट प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। वंदे भारत ट्रेनों के संचालन में भी अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। 22436 नई दिल्ली वंदे भारत करीब 4 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची। वहीं बनारस से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि 22415 वंदे भारत का संचालन अपेक्षाकृत बेहतर रहा और वह केवल आधे घंटे की देरी से चली। राजधानी और लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों की स्थिति भी खराब रही। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस करीब आठ घंटे देरी से मंगलवार की जगह बुधवार को प्रयागराज पहुंची। जोधपुर–हावड़ा एक्सप्रेस लगभग दो घंटे लेट रही। इसके अलावा चोरी-चोरा एक्सप्रेस एक घंटा, कालिंदी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे 30 मिनट, नंदनकानन एक्सप्रेस तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे और महाबोधि एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से पहुंची।