Prayagraj News: डेंगू के चार मरीजों का चल रहा उपचार, पोर्टल पर जीरो
Prayagraj News: प्रयागराज में स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन चार मरीजों का इलाज चल रहा है। बेली अस्पताल में तीन मरीज और एक निजी अस्पताल में एक मरीज भर्ती हैं। आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, और वार्ड में सफाई की जरूरत है।
Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में स्वाइन फ्लू के डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक किसी मरीज की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन इस समय शहर में चार मरीजों का इलाज चल रहा है इसमें एक मरीज का लोक सेवा आयोग के पास एक निजी अस्पताल में व तीन मरीजों का बेली अस्पताल में भर्ती है। बेली अस्पताल में मौसमी, पूजा और सविता को डेंगू की पुष्टि होने पर भर्ती किया गया है। साथ ही आठ संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि नहीं की गयी है।
बेली अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को कहना है डेंगू के मरीजों वाले वार्ड में बिना डेंगू वाले मरीजों को भी भर्ती किया गया है। बेली अस्पताल में डेंगू का नया वार्ड आरक्षित किया गया है लेकिन अधीक्षक कार्यालय के पास जो पुराना डेंगू वार्ड है उसमें सामान्य मरीज भर्ती हैं। हालांकि वार्ड के बाहर डेंगू वार्ड लिखा होने से मरीजों व तीमारदारों को भ्रम पैदा हो रहा है। एसआरएन अस्पताल के डेंगू वार्ड में सात संदिग्ध मरीज भर्ती हैं।


