Prayagraj News: नामांतरण में 500 रुपये प्रतिमाह विलंब शुल्क समाप्त करने की मांग

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज के नगर निगम में भवनों के नामांतरण पर लगने वाला 500 रुपये प्रतिमाह विलंब शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर पार्षदों ने महापौर उमेश चंद्र केसरवानी को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने इसे भवन स्वामियों पर अनावश्यक बोझ बताया। महापौर ने इसके उचित समाधान का आश्वासन दिया और जल्द बैठक बुलाने की बात कही।

Prayagraj News:  नामांतरण में 500 रुपये प्रतिमाह विलंब शुल्क समाप्त करने की मांग

Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम में भवनों के नामांतरण पर लगाए जा रहे 500 रुपये प्रतिमाह विलंब शुल्क को समाप्त करने की मांग को लेकर पार्षदों ने बुधवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि नामांतरण में विलंब शुल्क के रूप में हर माह 500 रुपये वसूलने से भवन स्वामियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। महापौर ने 500 रुपये प्रतिमाह नामांतरण विलंब शुल्क समाप्त करने पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही ओटीएस योजना का लाभ अधिक से अधिक भवन स्वामियों को दिलाने के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को प्रक्रिया सरल करने के निर्देश देने की बात कही।

ज्ञापन देने के बाद पार्षद ने बताया कि नामांतरण के लिए विलंब शुल्क वापस लेने के लिए जल्द सदन की बैठक बुलाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में पार्षद आनंद घिल्डियाल, कुसुमलता गुप्ता, भोला तिवारी, रितेश मिश्रा, नेम यादव, मयंक यादव, पंकज जायसवाल, अजय यादव, मोहम्मद आजम, मुकेश लारा, साहिल अरोरा, आशीष द्विवेदी, श्याम चंद्र आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: नामांतरण में 500 रुपये प्रतिमाह विलंब शुल्क समाप्त करने की मांग