नाला सफाई को लेकर धरने पर बैठे पार्षद
प्रयागराज में पार्षदों ने बारिश से पहले नाला सफाई की मांग को लेकर नगर निगम में धरना दिया। पार्षदों का कहना है कि मानसून 15 जून से शुरू होगा, लेकिन नगर निगम ने अभी तक नाला सफाई का काम शुरू नहीं किया है। अगर बारिश तेज होती है तो कई मोहल्लों में जलभराव हो सकता है।
प्रयागराज। बारिश से पहले नाला सफाई की मांग को लेकर पार्षद मंगलवार को नगर निगम में धरने पर बैठे। नगर आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई शुरू होने के साथ पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल पार्षदों का कहना था कि 15 जून से मानसून दस्तक देगा। नगर निगम ने अभीतक नाला सफाई शुरू नहीं की। शहर में नाला सफाई शुरू होने के दावे पर पार्षदों ने कहा कि नगर निगम ने कुछ नालों की सफाई के लिए मजदूर लगाए हैँ। बारिश के बाद जहां, जलभराव होता हैं, वहां मजदूर नहीं लगाए गए। ऐेसे में मानसून के पहले तेज बारिश होने पर कई मोहल्लों में जलभराव हो सकता है।
धरने में पार्षद शिवसेवक सिंह, अजय यादव, आनंद घिल्डियाल, आकाश सोनकर, पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी, चंद्र प्रकाश गंगा, दिनेश गुप्ता छेदी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


