Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDemand for C-Arm Machine at Calvin Hospital in Prayagraj MPs Assure Support
 काल्विन अस्पताल को सी आर्म मशीन देने के लिए सांसद से गुहार

काल्विन अस्पताल को सी आर्म मशीन देने के लिए सांसद से गुहार

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में, पार्षदों ने सांसद प्रवीण पटेल से काल्विन अस्पताल को 17 लाख की सी आर्म मशीन देने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि मशीन मिलने से गरीब मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। सांसद ने निधि से मशीन...

Sep 29, 2025 01:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। पार्षदों ने रविवार को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल से काल्विन अस्पताल को सी आर्म मशीन देने की मांग की। पार्षद शिवसेवक सिंह और आनंद घिल्डियाल सांसद से उनके अंदावा स्थित आवास पर मिले। पार्षदों ने सांसद से कहा कि 17 लाख की मशीन अस्पताल को मिलने से हड्डी के गरीब मरीजों को इलाज में मदद मिलेगी। सांसद ने सांसद निधि से अस्पताल को मशीन देने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने बताया कि मशीन खराब होने से मरीजों को लौटाया जा रहा है। बाहर से परीक्षण के लिए मरीज को मोटी रकम का भुगतान करना पड़ता। इसकी वजह से गरीब इलाज नहीं करा पाते।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।