Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDelay in Land Allocation for Mela 2026 Sparks Anger Among Pilgrims
लेट लतीफी से बढ़ रही है नाराजगी

लेट लतीफी से बढ़ रही है नाराजगी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला 2026 के लिए भूमि आवंटन में देरी से तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी बढ़ रही है। शंकराचार्यों को 19 दिसंबर तक भूमि आवंटित करने का आश्वासन न पूरा होने पर द्वारकाशारदापीठ के प्रतिनिधि ने शिविर लगाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब शिविर लगाना संभव नहीं है।

Dec 17, 2025 11:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। माघ मेला 2026 के लिए जमीन आवंटन में देरी से नाराजगी बढ़ती जा रही है। तीर्थ पुरोहितों की अलग-अलग संस्थाओं ने जमीन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। इसके पूर्व शंकराचार्यों को 19 दिसंबर से पहले जमीन आवंटित करने का आश्वासन प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने पूरा नहीं किया तो द्वारकाशारदापीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि ने अब शिविर लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को जो तारीख दी गई, उससे तीन जनवरी तक काम पूरा हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में शिविर न लगाने का विचार ही उत्तम है। शंकराचार्य आएंगे तो मनकामेश्वर मंदिर से ही संगम स्नान कर लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शंकराचार्यों को मेला के लिए जमीन देने के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। जिस पर द्वारकाशारदापीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि मनकामेश्वर मंदिर के आचार्य ब्रह्मचारी श्रीधरानंद ने शिविर लगाने से इनकार कर दिया था। सूचना मिलने के अगले दिन मेला प्रशासन के अफसर पहुंचे और उन्हें मनाया। साथ ही आश्वासन दिया कि शिविर के लिए पहले ही जमीन आवंटित कर देंगे। लेकिन अब तक जमीन देने की नई तारीख का ऐलान ही नहीं किया गया। जिस पर ब्रह्मचारी श्रीधरानंद ने कहा कि अब शिविर लगाने से कोई लाभ नहीं। क्योंकि तय तारीख में काम हो पाना संभव नहीं होगा।