प्रदेश के रक्षा उद्योग में एक लाख को मिलेगी आजीविका
Prayagraj News - सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैनुफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में रक्षा उद्योग के विकास से एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कानपुर में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में एक हजार इकाइयों की संभावना है, जिससे निर्यात भी बढ़ेगा।

सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैनुफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने प्रदेश में रक्षा उद्योग का दावा किया। नई छावनी के कोबरा ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में एसआईडीएम उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मे रक्षा उद्योग स्थापित होने से एक लाख लोगों को आजीविका मिलेगी। कानपुर में दो रक्षा इकाई के संचालक नीरज ने कहा कि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर का तेजी से विकास हो रहा है। यहां एक हजार इकाइयां लगने की संभावना है। इन इकाइयों मे सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। खास बात यह है कि प्रदेश में बदले माहौल के बाद कंपनियां यहां इकाई लगाने के लिए संपर्क कर रही हैं।
रक्षा उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। यहां इकाइयां बढ़ने के साथ प्रदेश से भी रक्षा उत्पादों का निर्यात होगा। प्रयागराज में आयोजित कन्वेंशन के बाद यहां रक्षा उद्योग के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


