छह साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंची प्रयागराज एयरपोर्ट की उड़ानें

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही में कमी आई है। अप्रैल 2026 में केवल 262 उड़ानें संचालित हुईं, जो पिछले छह वर्षों में सबसे कम है। इससे यात्रियों की संख्या पर भी असर पड़ा है, पिछले महीने केवल 40 हजार यात्रियों ने एयरपोर्ट का उपयोग किया। विमान सेवाओं की कमी से यात्रियों को अन्य शहरों के एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।

छह साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंची प्रयागराज एयरपोर्ट की उड़ानें

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही लगातार घटती जा रही है। अप्रैल 2026 में यहां केवल 262 उड़ानों का संचालन हुआ, जो पिछले छह वर्षों में सबसे कम है। इसका सीधा असर यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है। बीते महीने एयरपोर्ट से करीब 40 हजार यात्रियों का ही आवागमन दर्ज किया गया।आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में एयरपोर्ट पर 342 विमानों की आवाजाही हुई थी, जबकि एक साल पहले अप्रैल 2024 में यह संख्या 454 थी। वहीं, अप्रैल 2022 में प्रयागराज एयरपोर्ट ने रिकॉर्ड 720 उड़ानों का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद से लगातार गिरावट जारी है।

विमान सेवाओं में कमी का असर पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और यात्रियों की सुविधा पर भी पड़ रहा है। एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए उड़ानों की संख्या घटने से यात्रियों को अब वाराणसी और लखनऊ जैसे दूसरे शहरों के एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नई उड़ान शुरू करने के लिए पत्राचार किया है। जेवर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए नई सेवा शुरू होनी है लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।