उच्च शिक्षा में घटे चार लाख विद्यार्थी, फिर भी बेटियां आगे

Mar 07, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में इस वर्ष चार लाख छात्रों की कमी आई है। हालांकि, छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। उच्च शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान सत्र में 48,95,468 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन में लगातार गिरावट देखी गई है।

उच्च शिक्षा में घटे चार लाख विद्यार्थी, फिर भी बेटियां आगे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के परंपरागत पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में इस साल चार लाख की कमी देखने को मिली है। हालांकि इसके बावजूद उच्च शिक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत कार्यपूर्ति दिग्दर्शक आय-व्ययक रिपोर्ट 2026-27 में ये आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के 8072 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र में 4895468 विद्यार्थियों ने परंपरागत पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) में दाखिला लिया है। इनमें छात्राओं की संख्या 2498560 जबकि छात्रों की संख्या 2396908 है। पिछले साल दाखिला लेने वाले 53,28,969 विद्यार्थियों में 2875211 छात्राएं और 2453758 छात्र थे।हालांकि

चार साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो केवल 2022-23 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में छात्रों की संख्या अधिक थी। 2022-23 सत्र में 4418809 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था जिनमें 2235114 छात्र और 2183695 छात्राएं थीं।नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य, यहां घट रहे विद्यार्थीउत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने भले ही 2030 तक सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) का लक्ष्य 40 प्रतिशत रखा हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में 4895468 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जबकि पिछले सत्र में 5328969 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। उससे पहले 2023-34 सत्र में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 5476441 थी।शैक्षिक सत्रवार पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या2025-26 48,95,4682024-25 53,28,9692023-24 54,76,4412022-23 44,18,8092021-22 45,40,6052020-21 50,21,2772019-20 41,83,9922018-19 43,82,527

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।