Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDeath Certificates Issued to Victims of Prayagraj Kumbh Mela Stampede

भगदड़ में मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र छावनी परिषद से मिलना शुरू

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या की रात को हुई भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में छह मृतकों के परिजनों को प्रमाण पत्र जारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 6 Feb 2025 11:12 AM
share Share
Follow Us on
 भगदड़ में मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र छावनी परिषद से मिलना शुरू

प्रयागराज। महाकुम्भ के सबसे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या की पूर्व रात्रि संगम नोज पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिजनों को छावनी परिषद से मिलना शुरू हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में हादसे में मारे गए छह श्रद्धालुओं के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। अन्य मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी छावनी परिषद से जारी होंगे। इसके लिए मृतकों के परिजनों को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए एडीएम सिविल सप्लाई को नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। हादसे में मारे गए सभी 30 श्रद्धालुओं को सबसे पहले परेड मैदान पर स्थित अस्थायी केंद्रीय अस्पताल में लाया गया था। चूंकि महाकुम्भ नगर का अस्थायी केंद्रीय अस्पताल रक्षा भूमि पर बना है इस वजह से छावनी परिषद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा है।

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद समीर इस्लाम ने हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को जल्द से जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। छावनी अस्पताल के निदेशक सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि महाकुम्भ मेला का बड़ा हिस्सा रक्षा भूमि पर बसा है। मेले का अस्थायी केंद्रीय अस्पताल रक्षा भूमि पर बना है। हादसे में मृतकों को पहले केंद्रीय अस्पताल लाया गया। इस वजह से छावनी परिषद मृत्यु प्रमण पत्र जारी कर रहा है।

बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र भी छावनी परिषद देगा

प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान अस्थायी केंद्रीय अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी छावनी परिषद जारी करेगा। जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अस्पताल में जन्मे बच्चों के माता-पिता को आवेदन करना होगा। महाकुम्भ में अबतक 10 बच्चे केंद्रीय अस्पताल में पैदा हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें