पोषण माह में बच्चों के विकास पर होगा काम

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - डीडीओ जीपी कुशवाहा ने विकास भवन में आठवें पोषण माह का उद्घाटन किया। यह अभियान ‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना’ थीम पर 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें मां और शिशु के पोषण, मस्तिष्क विकास, खेल आधारित शिक्षा, और सामुदायिक समर्थन पर ध्यान दिया जाएगा।

पोषण माह में बच्चों के विकास पर होगा काम

डीडीओ जीपी कुशवाहा ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आठवें पोषण माह की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। ‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना’ की थीम पर यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। जिसके तहत मां व शिशु का पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण तीन वर्ष तक के बच्चों के संबंध में, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा तीन से छह वर्ष के बच्चों के संबंध में, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका के संबंध में, मजबूत आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना आदि पर काम किया जाएगा। डीडीओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान प्रीति कश्यप, मुख्य सेविका मीनाक्षी भेटवाल, अंशु दीक्षित, बबिता, अंजू ,मधुबाला, शिमला, मनीषा, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।