Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDaulet Hussain College Wins Under-19 Cricket Match by 118 Runs Against Zaidi Indoor Cricket Club
दौलत हुसैन कॉलेज के आदित्य का नाबाद शतक

दौलत हुसैन कॉलेज के आदित्य का नाबाद शतक

संक्षेप:

Prayagraj News - दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने कुलभास्कर कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब को 118 रन से हराया। दौलत हुसैन ने 292 रन बनाए, जिसमें आदित्य राज तिवारी ने 177 नाबाद रन बनाए। जैदी इंडोर की टीम 174 रन पर आउट हुई। मैच में अंपायरिंग अखिलेश त्रिपाठी और प्रितेश सोनकर ने की।

Jan 18, 2026 03:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने कुलभास्कर कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब को 118 रन से हराया। शनिवार को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 40 ओवर में चार विकेट पर 292 रन (आदित्य राज तिवारी 177 नाबाद, गुलाम अली खान 49, तन्मय मालवीय 43, अमृतेश शुक्ला 1/28, हर्षित तिवारी 1/41, हार्दिक सिंह 1/45, तन्मय केसरवानी 1/55) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब की पारी 174 रन ( हर्षित तिवारी 62, बॉबी सेन 21, उज्जवल 17, तन्मय केसरवानी 14, अब्दुल्लाह हसन 3/18, विशेष आनंद 3/29, मो. अरमान 1/16, सिद्धार्थ वर्मा 1/25, अखिलेश यादव 1/31, क्रिश सिंह 1/36) पर सिमट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैच में अखिलेश त्रिपाठी एवं प्रितेश सोनकर ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। वॉलीबाल एसोसिएशन का चुनाव 7 फरवरी को प्रयागराज। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए) की बैठक सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के मनोरंजन क्लब में हुई।अध्यक्ष प्रभात राय ने एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए सात फरवरी को चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव साधारण सभा की बैठक में होगा, जो एसोसिएशन के मेजा रोड स्थित प्रधान कार्यालय में होगी। 25 जनवरी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नामांकन की प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरू होगी। सर्वसम्मति से वर्तमान सचिव आरपी शुक्ला को नई कार्यकारिणी के गठन तक कार्यवाहक सचिव के रूप में आवश्यक अग्रिम कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया है।