कर जागरूकता के लिए 17 मई को साइकिल रैली
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में केंद्रीय माल एवं सेवा कर आयुक्तालय द्वारा 17 मई 2026 को साइकिल मैराथन आयोजित की जाएगी। यह मैराथन सिविल लाइंस स्थित जीएसटी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस आएगी। इसका उद्देश्य कर जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देना है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में केंद्रीय माल एवं सेवा कर आयुक्तालय इलाहाबाद की ओर से कर जागरूकता और फिट इंडिया अभियान के तहत 17 मई 2026 को साइकिल मैराथन आयोजित की जाएगी।मैराथन सुबह छह बजे सिविल लाइंस स्थित जीएसटी कार्यालय से शुरू होकर चर्च चौराहा, नगर निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड और डीआरएम चौराहा होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त होगी। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के साथ कर जागरूकता बढ़ाना है। इसमें करदाता, व्यापारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक भाग ले सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


