Prayagraj News: शातिरों ने यूपीआई से ट्रांसफर कर लिए 1.98 लाख रुपये
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: साइबर ठगों ने रानी मंडी के रोहित कुमार के दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए करीब 1.98 लाख रुपये की ठगी की है। रोहित ने अतरसुइया थाने में शिकायत दी है। 23 अगस्त को बिना जानकारी के उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए। रोहित ने साइबर हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

Prayagraj News: साइबर शातिरों ने रानी मंडी निवासी रोहित कुमार के दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए करीब एक लाख 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने अतरसुइया थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रोहित के मुताबिक, 23 अगस्त को उनकी जानकारी के बिना बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99,899 रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 97,999 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। 24 अगस्त को जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये पटना के सुमित कुमार की यूपीआई आईडी पर गए, जबकि एचडीएफसी बैंक से रुपये मोहम्मद रिहान खान के बेंगलुरु स्थित केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर हुए।


