
फर्जी करंट अकाउंट तैयार कराते थे ठग, पुलिस ने तीन साइबर शातिरों को दबोचा
Prayagraj News - प्रयागराज में सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो प्रयागराज के और एक जम्मू कश्मीर का निवासी है। ये ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने और ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने में शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया है।
सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी गिरोह के तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो प्रयागराज और एक जम्मू कश्मीर का निवासी बताए गए हैं। तीनों शातिर बदमाश साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने और ठगी के रुपये को अन्य थानों में ट्रांसफर और क्रिप्टो करेंसी में तब्दील करने में सम्मिलित थे। डीसीपी साइबर क्राइम एवं गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्रयागराज के शातिर युवकों के साइबर ठग गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली थी।

इसी बीच तीन आरोपियों को सिविल लाइंस से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में शांतिपुरम फाफामऊ के आलोक रंजन गौरव व शुभम कन्नौजिया और पार्श्व शर्मा निवासी दोमाना जम्मू राज्य शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि साइबर ठग गिरोह को अलग-अलग फर्म के नाम पर चालू खाता उपलब्ध कराते थे। इन खातों में लगभग 2.80 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है।
आरोपियों के पास से जम्मू कश्मीर की नंबर प्लेट लगी एक कार, चार एंड्रायड मोबाइल, एक आईफोन, छह सिम कार्ड, छह बैंक पासबुक, छह चेक बुक, तीन एटीएम कार्ड, आठ स्टांप पेपर, पांच उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, खाता खुलने के छह फार्म, 80 बैंक डिपोजिट व पे-स्लिप और विभिन्न कंपनी के सात मोहर बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव, प्रभारी साइबर सेल घनश्याम यादव समेत अन्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




